• A+
  • A
  • A-
IGU

अर्थशास्त्र विषय से खुलते हैं करियर के अनेक द्वार : प्रो. सतीश कुमार।

Published on: 29 Jun 2026

*अर्थशास्त्र विषय से खुलते हैं करियर के अनेक द्वार : प्रो. सतीश कुमार।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सतीश कुमार ने कहा कि बदलते वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में अर्थशास्त्र का महत्व निरंतर बढ़ रहा है। सरकारी योजनाओं के विश्लेषण से लेकर बैंकिंग, वित्त, डेटा एनालिटिक्स, नीति निर्माण तथा कॉर्पोरेट क्षेत्र तक अर्थशास्त्र के विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को ऐसे विषयों का चयन करना चाहिए जो उन्हें रोजगार के साथ-साथ शोध एवं उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर भी प्रदान करें। अर्थशास्त्र ऐसा ही एक विषय है, जो विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार ने बताया कि विभाग में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण पद्धति, शोध गतिविधियों, विशेषज्ञ व्याख्यान, सेमिनार तथा प्रायोगिक अधिगम के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। विभाग का प्रयास विद्यार्थियों को केवल अकादमिक रूप से ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक चुनौतियों के लिए भी तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है तथा पात्र अभ्यर्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध है।